Categories: RailwaySamastipur

समस्तीपुर मंडल: ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित व कई रद्द

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : रेलवे द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर पुल बायाँ किनारा-कानपुर सेंट्रल के मध्य ब्रिज सं. 110 पर इंजीनियरिंग कार्य को लेकर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दिये जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। जिन ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया उनमें दिनांक 21 एवं 28 मार्च, 04, 11, 18 एवं 25 अप्रैल को अहमदाबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल, दिनांक 24 एवं 31 मार्च, 07, 14, 21 एवं 28 अप्रैल को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल शामिल है।

वहीं मार्ग परिवर्तन कर चलायी जाने वाली ट्रेनों में दरभंगा से 20, 24, 27 एवं 31 मार्च तथा 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24 एवं 28 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 15557 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-मुरादाबाद- गाजियाबाद के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूण्डला एवं अलीगढ़ स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। वहीं कटिहार से 20, 24, 27 एवं 31 मार्च तथा 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24 एवं 28 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल- गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-मुरादाबाद- गाजियाबाद के रास्ते चलाई जायेगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल एवं अलीगढ़ स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। इसके अलावे दरभंगा से 20 मार्च से 30 अप्रैल तक खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ -कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहाँपुर-बरेली-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

वहीं नई दिल्ली से 20 मार्च से 30 अप्रैल तक खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग गाजियाबाद- कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद- मुरादाबाद-बरेली-शाहजहाँपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी कानपुर सेन्ट्रल एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

वहीं नई दिल्ली से 20 मार्च से 30 अप्रैल तक खुलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल- लखनऊ-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद- मुरादाबाद-बरेली-शाहजहाँपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

वहीं बरौनी से 19 मार्च से 29 अप्रैल तक खुलने वाली 11124 बरौनी- ग्वालियर मेल निर्धारित मार्ग छपरा -गोरखपुर- लखनऊ- कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा – वाराणसी सिटी -वाराणसी जं. – प्रयागराज रामबाग – प्रयागराज जं. – कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी एकमा, सीवान, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मसकनवा, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

40 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

5 घंटे ago