Samastipur

समस्तीपुर जिले में 19 मार्च को लगेगा जॉब कैंप, युवाओं को मिलेगा मौका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला नियोजनालय समस्तीपुर 19 मार्च को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन करेगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक केवाइपी सेंटर, ब्लॉक कैंपस, जितवारपुर, समस्तीपुर में लगेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी सुमीत कुमार सिंह ने कहा कि इसमें शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड कंपनी युवाओं को नौकरी का अवसर देगी। कंपनी में ‘सेल्स ट्रेनी’ पद के लिए भर्ती होगी।

यह स्थायी नौकरी होगी, लेकिन पहले दो महीने ऑन-जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी। वेतन ₹9300 से ₹15000 तक रहेगा। नौकरी के लिए 12वीं पास या उससे अधिक योग्यता आवश्यक है। केवल 19 से 40 वर्ष तक के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया फेस-टू-फेस इंटरव्यू के आधार पर होगी।

नौकरी का स्थान समस्तीपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर रहेगा। अभ्यर्थियों को दो प्रतियां बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और एनसीएस रजिस्ट्रेशन लाना अनिवार्य होगा। जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है। सभी अभ्यर्थियों को औपचारिक (फॉर्मल) ड्रेस में आने की सलाह दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

3 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

14 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

14 घंटे ago