Samastipur

समस्तीपुर में युवाओं को इंटर्नशिप करने का अवसर, सरकार प्रति माह देगी इतने रुपए की सहायता राशि; जाने प्रक्रिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला नियोजनालय विभाग में विभिन्न कंपनियों के साथ मिलकर युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे उन्हें व्यावसायिक अनुभव मिलेगा और भविष्य में नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। जिसमें आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक हैं या फिर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीटेक, बी फार्मा जैसी डिग्रियां प्राप्त कर चुके छात्रों को धानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत करियर को नई दिशा मिल सकता है। इस योजना के तहत जिले की प्रमुख कंपनियों में सुधा डेयरी सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां भी युवाओं को इंटर्नशिप के लिए मौका दे रही हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

युवाओं को मिलेगी अतिरिक्त सुविधाएं

जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना कुल 12 महीने की होगी, जिसमें चयनित युवाओं को सरकार द्वारा प्रतिमाह 5 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, यात्रा खर्च के लिए 6 हजार रुपये का आकस्मिक भत्ता भी दिया जाएगा।

इंटर्नशिप के दौरान कंपनियों द्वारा युवाओं को उनके कार्यस्थल तक आने-जाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, प्रत्येक इंटर्न का बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत किया जाएगा। इस योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.pminternship.mca.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है। समस्तीपुर जिले में पहले चरण में 85 युवाओं का चयन किया गया है। आगे चलकर कंपनियों की मांग के अनुसार और भी युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर दिए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योग, व्यवसाय और सेवा क्षेत्रों में आवश्यक कौशल और कार्य अनुभव देना है, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार मिल सके।

Avinash Roy

Recent Posts

AEDO परीक्षा को लेकर समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-दरभंगा और बेतिया से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें टाइम टेबल

समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत आयोजित होने वाली सहायक…

2 घंटे ago

वी विल मिस यू नीतीश जी, करोड़ों दिलों को रूला दिया; सीएम के इस्तीफे से पहले मांझी भावुक हुए

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे से पहले केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा…

2 घंटे ago

AEDO परीक्षा से पहले बीपीएससी का अहम नोटिस, समस्तीपुर जिले के एक केंद्र में हुआ अहम बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

8 घंटे ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

8 घंटे ago