Samastipur

बहुचर्चित भोला टॉकीज गुमटी पर आरओबी का हुआ कार्यारंभ, गुमटी पर दिन भर लगा रहता है जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के भोला टाॅकिज 53ए रेल गुमटी पर शनिवार को 119 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरओबी का कार्यारम्भ किया गया। समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेल खंड के इस व्यस्ततम समपार फाटक पर रोड ओवर पुल बनाने को लेकर कई वर्षों से मांग चल रही थी। बीते 13 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान भोला टॉकीज गुमटी पर आरओबी का शिलान्यास किया था।

आरओबी कार्यारंभ के दौरान मौजूद स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि हमने चुनावी कैंपेन के समय किए गए वादे को पूरा किया है और आगे भी जो वादे किए है उसको पूरा करने का काम करेंगे। वहीं विपक्ष द्वारा क्रेडिट लेने के कटाक्ष पर उन्होंने कहा की हम तो सिर्फ माध्यम है काम को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आशीर्वाद से एक साल के भीतर पूरा हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 119 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आरओबी पर पूसा की तरफ से पहुंच पथ की लंबाई 387.300 मीटर, ताजपुर की तरफ से पहुंच पथ की लंबाई 368.259 मीटर, समस्तीपुर के तरफ से पहुंच पथ की लंबाई 356.859 मीटर, रेलवे भाग में पुल की लंबाई 31.28 मीटर रहेगी। वहीं आरओबी की कुल लंबाई 1145.68 मीटर रहेगी। इसके अलावे रेलवे भाग की चौड़ाई 12.5 मीटर रहेगी। कार्यारंभ के दौरान नगर निगम की मेयर अनीता राम, एमएलसी डॉ. तरूण कुमार चौधरी, पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, शयान कुणाल, दुर्गेश राय समेत अन्य मौजूद रहे। बता दें कि लगभग दो दशक से अधिक समय से इस बहुचर्चित आरओबी निर्माण के लिए अलग-अलग संगठनों और जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रयास किया जा रहा था।

गुमटी पर दिन भर लगा रहता है जाम :

ताजपुर रोड में जाम की बड़ी समस्या है। स्टेशन के नजदीक एवं डबल लाइन होने के कारण कुछ ही देर के अंतराल पर 24 घंटे ट्रेनों का आना जाना लगा रहता है। जिसके कारण हर पंद्रह से बीस मिनट के अंतराल पर रेलवे गुमती को बंद होती रहती है। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कभी-कभी तो आधा घंटा से लेकर एक घंटे तक गुमती बंद रहती है। ऐसी स्थिति में मरीजों एवं आवश्यक कार्यों से निकले लोग भी इसमें फंसे रहते हैं।

गुमती खाली होने से पहले फिर होता बंद :

गुमती की स्थिति ऐसी है कि एक ट्रेन के गुजरने के लिए गेट को बंद किया जाता है। समस्तीपुर भाया पूसा-मुजफ्फरपुर का मुख्य मार्ग होने के कारण लंबा जाम लग जाता है। ट्रेन के गुजरने के बाद जैसे ही गुमती खोल कर लोगों को निकाला जाता है। भीड़ पूरी तरह खाली भी नहीं होता है, इसी दौरान दूसरी ट्रेन के आने की सूचना गेट मैन को मिलती है। जिसके कारण फिर से गेट बंद हो जाता है। कई बार भीड़ के कारण ट्रेन को ही आउटर सिग्नल पर रोक दी जाती है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

2 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

7 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago