Samastipur

113 साल का हुआ बिहार, समस्तीपुर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर : बिहार के 113वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह में जिलेभर में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चे, शिक्षक, समाजसेवी और अधिकारी शामिल हुए। जिला मुख्यालय में समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं शाम में शहर के पटेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत के साथ किया गया। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद शांभवी चौधरी, समस्तीपुर विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, एमएलसी डॉ. तरूण कुमार चौधरी, मेयर अनीता राम, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबु कुमारी, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर सांसद व विधायक आमने-सामने :

बिहार दिवस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने कहा की बिहार एक पिछड़ा हुआ राज्य है। इसे आगे बढ़ाने के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना ही चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले से ही विशेष राज्य के दर्जे के लिये मांग करते रहे हैं। अब वह केंद्र सरकार के साथ हैं तो उन्हें बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के लिये प्रयास करना चाहिए। ताकि बिहार में उद्योग, कल-कारखाना लगे व बिहार का विकास तेजी से हो।

इसके जबाब में सांसद शांभवी चौधरी ने विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा की जनता को राजनीति के लिये साधना बंद किजिए। नीति आयोग के स्थापना के बाद किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया है। बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के सामान प्रधानमंत्री ने विशेष पैकेज दिया है। इसके जबाब में विधायक फिर से माइक पर जाकर इसका जबाब देना चाहा लेकिन जिलाधिकारी ने हस्तक्षेप कर मामले को खत्म कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

54 मिनट ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

9 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

15 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

16 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

16 घंटे ago