Samastipur

समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा ‘दावते इफ्तार’ का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर में समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा रंभू निवास पर ‘दावते इफ्तार’ का आयोजन संयोजक राकेश कुमार ठाकुर, सह संयोजक ई. राजेश कुमार तथा मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार रंभू ने किया। जिसमे प्रखंड के रोजेदारों, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता , वरिष्ठ नागरिको सहित प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

“दावते इफ्तार” में सैकड़ो रोजेदारों ने इफ्तार कर अपने तथा मुल्क की तरक्की, अमन चैन और भाईचारगी की दुआएं मांगी। मौके पर चिकित्सक डॉ. एस.ए.आलम ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है। यह पाक महीना सिखाता है कि हम अपने जीवन में हर समय इंसानियत एवं सच्चाई के रास्ते पर चले।

रमजान के इस पावन पवित्र माह में हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम बुराई का परित्याग कर अच्छाई को ग्रहण करेंगे। ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे जो दूसरे को बुरा लगे। हम एक-दूसरे के सुख-दु:ख में भागीदारी देंगे और प्रेम और मोहब्बत के संदेश को घर-घर पहुंचाकर देश और समाज में सहिष्णुता, एकता और भाईचारे की भावना को विकसित करेंगे। इसी में हमारा, समाज का और देश का व्यापक हित निहित है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

19 मिनट ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

52 मिनट ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

3 घंटे ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

9 घंटे ago