Samastipur

मार्च में ही सताने लगी गर्मी की धमक, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने जारी किया पूर्वानुमान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मार्च से ही लोगों को गर्मी धमक सताने लगी है। मौसम के मिजाज को देखकर लोग चिंतित हैं कि इस बार कुछ अधिक गर्मी पड़ सकती है। तापमान को तेवर भी अभी से दिखने लगा है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 2 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

इधर 26 मार्च से अधिकतम तापमान 35 व 36 डिग्री सेल्सियस के पार ही रह रहा है। 26 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं 27 मार्च को 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 28 मार्च को 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा.29 मार्च को 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर भीषण गर्मी लू की संभावना को देखते हुये आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, श्रम संसाधन विभाग, उर्जा विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग को अलर्ट मोड में रहने तथा भीषण गर्मी व लू से बचाव का उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग को शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक जगहों पर स्थानीय निकायों द्वारा प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। क्षेत्र के खराब चापाकलों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराने को कहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

3 घंटे ago

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

23 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

1 दिन ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

1 दिन ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

1 दिन ago