Samastipur

विद्यापतिनगर में 165 दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच 2 लाख 41 हजार 901 रुपये का बोनस वितरित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] :- विद्यापतिनगर प्रखंड के धनीरामपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के बैनर तले बुधवार को पशुपालकों के बीच छठा बोनस वितरण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मिथिला दुग्ध संघ समस्तीपुर के अध्यक्ष उमेश राय व विशिष्ट अतिथि प्रभारी संग्रहण भागवतदयाल यादव पर्यवेक्षक अमरेश कुमार, शिव प्रसाद राय शामिल हुए।

समारोह में मुख्य अतिथि संघ अध्यक्ष उमेश राय के द्वारा संघ एवं सरकार प्रायोजित योजनाओ व पशु प्रबंधन कम लागत मे अधिक दुग्ध उत्पादन करने को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। प्रभारी संग्रहण भागवत दयाल यादव ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को दुग्ध उत्पादन बढ़ा कर समिति से उचित मूल्य प्राप्त कर अपनी आर्थिक खुशहाली बढ़ाने का आह्वान किया। पशुपालन से किसानों का जीवन समृद्ध हुआ है। मिथिला दूध संघ पशुपालकों के मदद के लिए अग्रसर रहती है। डेयरी के माध्यम से किसानों की आर्थिक समृद्धि का रास्ता प्रशस्त होगा।

उन्होंने पशुपालन तथा दुग्ध सहकारिता ग्रामीण किसानो के आर्थिक समाजिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में कार्य करने की बात कही। पर्यवेक्षक अमरेश कुमार के द्वारा वर्ष 2019-2022 तक का आय व्यय का प्रतिवेदन पर विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित सभी सदस्यो के बीच दिया गया। समारोह में 165 दुग्ध उत्पादक किसानो के बीच 241901 रुपये नगद राशि एवं गरीब निःसहाय के बीच अंग वस्त्र, सुधामीन, होली पर्व के अवसर पर रंग गुलाल वितरण के साथ-साथ सहकारी शिक्षा विकास निधि से स्थानीय छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राम स्वार्थ महतो ने की। संचालन वशिष्ठ कुमार महतो ने किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुर्येश्वर राय, रंजीत कुमार राय, पूर्व मुखिया रामाकांत राय समिति सचिव संतोष कुमार महतो ,कृत्रिम गर्भाधान कर्मचारी सत्य नारायण लाल, विकास कुमार, सचिव विनोद कुमार सिंह, अंशु कुमार सहित सैकड़ों पशुपालक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

36 मिनट ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

1 घंटा ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

2 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

3 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

7 घंटे ago