समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी सुनील चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार को कोबरा सांप ने डांस लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक खिड़की पर लटके कोबरा सांप को भागा रहा था। उसी क्रम में सांप ने उसे डंस लिया। डसने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां बेहतर इलाज कर उसे घर वापस कर दिया गया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक खिड़की पर लटके कोबरा सांप को भागा रहा था। उसी क्रम में सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने के उपरांत युवक सांप को पकड़ कर स्थानीय पीएचसी में अपना इलाज के लिए पहुंचा, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। करीब 4 घंटा तक इलाज करने के बाद उसका स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया।
वहीं घटना के बारे में युवक ने युवक ने बताया कि उसके घर के पीछे खिड़की पर कोबरा सांप रेंग रहा था। उसे भगाने की कोशिश की गई। लेकिन वह नहीं भाग रहा था, इसी क्रम में कोबरा ने उसे डस लिया। इसके बाद उक्त युवक ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद इलाज कराने के बाद उस कोबरा सांप को स्थानीय जंगल में छोड़ दिया गया।
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…