Samastipur

मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर बनी साक्षी के घर पहुंच विभूतिपुर थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- मैट्रिक की परीक्षा में स्टेट टॉपर बनने वाली साक्षी को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। लोग विभूतिपुर प्रखंड के जोगिया स्थित साक्षी के घर पर बधाई देने व सम्मानित करने पहुंच रहे हैं। इश दौरान विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने भी अपने टीम के साथ साक्षी के घर पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर उन्हें शाॅल से सम्मानित कर हौसला अफजाई किया है।

थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने साक्षी से बातचीत के बाद बताया कि साक्षी के आत्मविश्वास और लक्ष्य निर्धारण के कारण उसे यह मुकाम हासिल हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करना और उसके लिए मेहनत करना सफलता की कुंजी है, यह सच है। जीवन में कुछ पाना है, तो पहले लक्ष्य तय करें और फिर लगन से काम करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अपनी आत्मविश्वास को भी बरकरार रखें, आत्मविश्वास सफलता की राह ले जाने में आसान करती है।

वहीं साक्षी के दादा और पिता ने कहा कि हमारे बच्चों ने परिश्रम से गौरवान्वित किया है। यह पल न सिर्फ उनके बल्कि हमारे जीवन में भी अहम पलों में शामिल हुआ है। आपको बता दे की साक्षी बेहद सामान्य परिवार से आती हैं। साक्षी के पिता बढ़ई हैं, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। साक्षी प्रखंड के जोगिया गांव की रहने वाली हैं।

साक्षी जेपीएनस उच्च विद्यालय नरहन की छात्रा है, उसका नाम टॉपर लिस्ट में सर्वप्रथम आने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। साक्षी ने कहा कि अभी आगे चलकर बारहवीं ठीक से पास करना है। उसके बाद ऊंचे से ऊंचे पद को प्राप्त करने की कोशिश करेंगी। आगे बड़ा से बड़ा पद हासिल करना चाहेंगी। आगे चलकर आईएएस की तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो सब यही कह रहे हैं, लेकिन आगे देखा जाएगा। मौके पर सब-इंस्पेक्टर राहुल कुमार के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

4 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

8 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

12 घंटे ago