Samastipur

विभूतिपुर में होली मिलन समारोह में जमकर थिड़के कलाकार, माहौल बना रहा होलियाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- पूरे देश में होली की धूम है। इस अवसर पर विभूतिपुर प्रखंड के नरवन निवासी समाजसेवी विश्वनाथ चौधरी उर्फ तूफान चौधरी के चिमनी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद कलाकारों को सर्वप्रथम विश्वनाथ चौधरी के द्वारा पाग, रंग-अबीर व गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली के गीतों के साथ हिंदी, भोजपुरी गानों पर देर शाम तक लोग झूमते रहे। अबीर और गुलाल लगाकर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

कलाकारों ने स्वर लहरी बिखेरकर समा बांधे रखा। होली मिलन समारोह में पहुँचे पत्रकारों व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्वतमान भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने भी होलियाना माहौल में खुद को रोक नहीं पाए और मौजूद लोगों संग खूब नाचे और एक दूसरे को गुलाल लगा होली की बधाई दी।

वहीं मीडिया जगत के लोगों की टीम ने भी होली मिलन समारोह में एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। होली मिलन समारोह में दिव्य साई एंटरटेनमेंट के बैनर तले पहुंचे कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। सभी कलाकारों के चेहरे रंगों से रंगे हुए थे। सभी मस्ती के मूड में दिखे पूरा का पूरा माहौल होलियाना दिखा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

17 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

22 घंटे ago