Samastipur

उजियारपुर में इजराइली तकनीक की बोरिंग का DM ने किया शुभारंभ, 5 उत्कृष्ट किसानों को किया गया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर समथू गांव में समथू एफपीओ द्वारा इजरायल के माडर्न इरीगेशन तकनीक के तहत गाड़े ग‌ए अत्याधुनिक बोरिंग का शुभारंभ जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया। उन्होंने इसे किसानों के लिए वरदान बताया। इस अवसर पर पांच उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित भी किया गया। इसमें रामपुर समथू के सुरेश प्रसाद सिंह, बेलसंडी के राजीव कुमार सिंह, मालती के कार्तिक कुमार, रेवाड़ी के उदय झा एवं रामपुर समथू के ही रामचंद्र सिंह शामिल हैं।

मौके पर समथू एफपीओ के सीईओ अमरदीप कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि इससे एक साथ 25 किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा और ड्रीप, स्प्रिंकलर व रेन गन सिंचाई की सुविधा भी इसी एक बोरिंग से मिलेगी। आसपास के 9 किलोमीटर तक आने वाले गांवों के किसानों की भूमि को यह सिंचित करेगा। यही नहीं इसमें लगे सेंसर के कारण न तो पानी की बर्बादी होगी न ही मृदा अपरदन होगा। मौके पर डीपीआरओ रजनीश कुमार राय,जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल,डीएओ डॉ सुमीत सौरभ, जीविका डीपीओ विक्रांत शंकर सिंह, बीडीओ,सीओ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

44 मिनट ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

8 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

9 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

9 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

17 घंटे ago