समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर समथू गांव में समथू एफपीओ द्वारा इजरायल के माडर्न इरीगेशन तकनीक के तहत गाड़े गए अत्याधुनिक बोरिंग का शुभारंभ जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया। उन्होंने इसे किसानों के लिए वरदान बताया। इस अवसर पर पांच उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित भी किया गया। इसमें रामपुर समथू के सुरेश प्रसाद सिंह, बेलसंडी के राजीव कुमार सिंह, मालती के कार्तिक कुमार, रेवाड़ी के उदय झा एवं रामपुर समथू के ही रामचंद्र सिंह शामिल हैं।
मौके पर समथू एफपीओ के सीईओ अमरदीप कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि इससे एक साथ 25 किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा और ड्रीप, स्प्रिंकलर व रेन गन सिंचाई की सुविधा भी इसी एक बोरिंग से मिलेगी। आसपास के 9 किलोमीटर तक आने वाले गांवों के किसानों की भूमि को यह सिंचित करेगा। यही नहीं इसमें लगे सेंसर के कारण न तो पानी की बर्बादी होगी न ही मृदा अपरदन होगा। मौके पर डीपीआरओ रजनीश कुमार राय,जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल,डीएओ डॉ सुमीत सौरभ, जीविका डीपीओ विक्रांत शंकर सिंह, बीडीओ,सीओ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…
बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…