समस्तीपुर/मुसरीघरारी :- समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर स्थित ग्रीन पायरो इंडस्ट्रीज के फैक्ट्री में दोपहर 12 बजे भीषण आग लग गई। हादसा तेल टैंक फटने से हुआ। घटना के समय फैक्ट्री में 7 मजदूर काम कर रहे थे। मजदूर उपेंद्र कुमार ने बताया कि एक कर्मचारी तेल टैंक मशीन चला रहा था, तभी टैंक अचानक ब्लास्ट कर गया, जिससे आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
स्थानीय निवासी रामवृक्ष पासवान ने बताया कि तीसरी बार फैक्ट्री में आग लगी है। हर साल या तो टैंक फटने से या गैस लीक होने से आग लगती है। फैक्ट्री मालिक को मुआवजा मिल जाता है, लेकिन आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। घटना के बाद फैक्ट्री मालिक सद्दाम हुसैन गारब बताए जा रहे हैं। मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजल अंसारी ने बताया कि पुलिस ने 112 की टीम को घटनास्थल पर भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…