Bihar

बिहार: तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ लूट मामले में एनकाउंटर, पुलिस ने 2 अपराधियों को मारी गोली

बिहार के आरा जिले में तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। शोरूम कर्मियों के मुताबिक 25 करोड़ से ज्यादा की लूट हुई है। बदमाश सोने, चांदी, हीरे के गहने और कैश लेकर फरार हो गए। ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों के पकड़े जाने की सूचना है। दोनों सारण जिले के बताये जा रहे हैं। एक बदमाश सोनपुर और दूसरा दिघवारा इलाके का है। दोनों को गोली भी लगी है। आरा- छपरा सीमा पर बबुरा के पास पकड़े गए तनिष्क शोरूम के कुछ लुटेरे हैं । पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई है। तीन बैग में आभूषण ले जाने की बात कही जा रही है, जिनमे से दो बैग में भरा आभूषण बरामद हुआ है। बड़हरा में पकड़े गये अपराधियों का इलाज कराया जा रहा है।

अपराधियों की संख्या सात बताई जा रही है। इनमें एक अपराधी ने मास्क लगाया था, जबकि अन्य सभी अपराधी मुंह खुला रखे थे। ग्राहक बनकर पहले तो अपराधी तनिक ज्वेलर्स में घुसे। इसके बाद फिर दो अपराधी घुसे, जिसके बाद हथियार के बल पर लूटपाट कीगई है । इस दौरान मौजूद सेल्समैन रोहित कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। वहीं गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड मनोज ठाकुर के सर पर पिस्तौल तान उनके पास की दोनाली रायफल लूट ली गई।

इस लूटपाट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बेखौफ अपराधी शोरूम के अंदर बंदूक दिखा रहे हैं। इस दौरान गार्ड ने अपने दोनों हाथ खड़े कर रखे हैं। लुटेरे हथियार का गार्ड लेकर जाते हुए भी दिख रहे हैं।

तनिष्क शोरूम के सुरक्षा गार्ड ने कहा कि अपराधियों ने बाइक इधर नहीं लगाया था। वो पैदल ही आए। हमारे लिए नियम है कि जो ग्राहक आते हैं तो उनको अंदर लेना है। दो-दो लोग अंदर आए और अंत में जो शख्स आए उन्होने मेरा कॉलर पकड़ लिया। मेरी गर्दन पर पिस्टल तान दिया गया। सभी के पास हथियार था। सभी का चेहरा खुला था और सिर्फ एक के चेहरे पर मास्क था। अपराधी काफी माल लूट कर ले गए हैं। मेरा हथियार भी ले गए। दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में इतनी बड़ी लूट की घटना से हड़कंप मच गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

14 मिनट ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

8 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

14 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

15 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

15 घंटे ago