Samastipur

समस्तीपुर: अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के आह्वान पर 2 एवं 3 मार्च को होगा हड़ताल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार सरकार की दमनकारी खनन नीति के खिलाफ व अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के आह्वान पर 2 एवं 3 मार्च को खनन सामग्री ढुलाई से संबंधित सभी प्रकार की ट्रकों का सांकेतिक हड़ताल समस्तीपुर जिले में भी प्रभावी ढंग से लागू रहेगा। जिला मोटर व्यवसायी संघ के बैनर तले हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। समीक्षा बैठक संघ कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें खनन सामग्री ढोने वाले ट्रक मालिकों ने एक स्वर में इस जिले में भी 2 एवं 3 मार्च को अपनी अपनी ट्रकों को खनन सामग्री की ढुलाई से अलग रखकर सांकेतिक हड़ताल का पुरजोर समर्थन करने का निर्णय लिया।

संगठन के अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन द्वारा 18 सूत्री मांग जिसमें माइनिंग चालान की वैधता समाप्त हो जाने पर ट्रक मालिक को होने वाले 8 से 10 लाख रुपये का जुर्माना, माइनिंग के ट्रक के जांच का अधिकार पुलिस को देने, दोषी वाहन स्वामी एवं चालक पर प्राथमिक दर्ज करने, केंद्र सरकार द्वारा सकल भाड़े में 5% ग्रेस देने के बावजूद मीनिंग की गाड़ियों में यहां ग्रेस नहीं देना, चालान की वैधता में सड़क पुल एवं जाम की स्थिति को अनदेखा करने के साथ-साथ अन्य त्रुटि पूर्ण नियम शामिल है।

संगठन के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने बताया कि सरकार अगर इस सांकेतिक हड़ताल के बाद भी माइनिंग के अपने दमनकारी एवं त्रुटि पूर्ण कानून में सुधार नहीं लाती है तो जल्द ही संपूर्ण बिहार में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष सुजीत राय, संतोष कुमार सिंह, अरविंद राय, राजबाला राय, लालबाबू राय, शोभाकांत राय, अमरजीत सिंह, धीरज राय, संतोष राय, उमेश राय, चंदन सिंह, कुंदन सिंह, शत्रुघ्न राय सहित अन्य ट्रक मालिकों ने भाग लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

2 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

3 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

13 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

14 घंटे ago