Samastipur

बैंककर्मी से लूटपाट व गोली कांड का समस्तीपुर पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी भी गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़पुरा गांव में बीते दिनों अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा बंधन बैंक के कर्मी के साथ की गयी लूटपाट एवं गोली मारने की घटना का खुलासा कर दिया गया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि बंधन बैंक के कर्मी के साथ जोड़पुरा गांव में अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा गोली मारकर नकद पैसा एवं अन्य कागजात का लूटपाट की गयी थी। घटना में शामिल तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। लूट का पैसा 4900 सौ रुपये, कागजात, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ग्राहक का आधार कार्ड का फोटो कॉपी आदि बरामद किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान हलई थाना क्षेत्र के दरबा चौड़ से तीनों अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान अपराधकर्मी जोड़पुरा निवासी मो. इस्लाम के पुत्र मो. रसीद के पास से एक लोडेड देसी कट्टा एवं एक मोबाइल, मालपुर निवासी अरुण महतो के पुत्र मुन्ना के पास से एक कारतूस एवं एक मोबाइल, जोड़पुरा निवासी हीरालाल चौधरी के पुत्र नवीन कुमार के पास से एक कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस गिरफ्तार तीनों अपराधकर्मियों के पूर्व के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। इस छापेमारी में पुलिस निरीक्षक शिवपूजन कुमार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अभिजीत कुमार सतीश, रंगलाल साह, उमेश सिंह, श्वेता कुमारी, अमित कुमार, अरविंद कुमार, अमर कुमार, कुंदन कुमार व पुलिस बल शामिल थे।

ज्ञात हो कि हलई थाना क्षेत्र के जोड़पुरा-पटोरी पथ के जोड़पुरा गांव स्थित बाड़ा गाछी के निकट अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी को पैसा छिनने के उद्देश्य से गाड़ी रोका और नहीं रुकने पर पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बावजूद भी बंधन बैंक के कर्मी ने बिना बाइक रोके, बाइक चलाकर सिरदिलपुर स्थित बंधन बैंक के ब्रांच पर पहुंचे और गिर गया। बैंक में मौजूद कर्मियों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

12 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

24 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

1 घंटा ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

2 घंटे ago