समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सिंघिया में कार और ऑटो की टक्कर में 5 लोग घायल, सभी घायल DMCH रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है। सिंघिया थाना क्षेत्र के केलुआ घाट के पास कार और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए।घटना उस समय हुई जब रोसड़ा की तरफ से आ रही कार की टक्कर सामने से आ रहे ऑटो से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सिंघिया थाने में सूचना दी। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया लाया गया। इस दौरान घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के लिल्हौल गांव निवासी दयाराम पासवान, रामबालक मुखिया, मदन पासवान, रमानी देवी और मुखिया देवी के रूप में हुई है।दुर्घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष राज किशोर पासवान मौके पर पहुंचे और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150