समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने दरभंगा से 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र की है जहां सिंघिया बाजार चौक पर होली के दिन मछली विक्रेता पंकज सहनी की स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने 15 मार्च को सिंघिया थाने में शिकायत दर्ज करायी थी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सूचना मिली कि चोरी की बाइक दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान लक्ष्मीनिया गांव निवासी राजेश मुखिया के पास है। पुलिस ने छापेमारी कर राजेश को बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में राजेश ने अपने साथी मणिकांत गिरी का नाम बताया। पुलिस ने मणिकांत को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी पेशेवर चोर हैं। इनके खिलाफ कई जिलों में बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…