समस्तीपुर :- आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा का न्यू जलपाईगुड़ी में असिस्टेंट कमांडेंट में प्रोन्नति होने के बाद समस्तीपुर रेलवे सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में कमांडेंट एसजेए जानी,एसीएस आशीष कुमार,सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी, विवेक कुमार सहित दर्जनों रेलकर्मी, आरपीएफ व रेल पुलिस उपस्थित थे। रेल कर्मियों ने बारी-बारी से इंस्पेक्टर बीपी वर्मा को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनके कार्यों की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2021 से अबतक श्री वर्मा ने इंजन केस, 32 लाख के सोना की बरामदगी, केबल कटिंग सहित टिकट दलालों पर कारवाई करके अपनी कर्तव्यनिष्ठा प्रमाणित किया। उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा। विदाई समारोह के दौरान इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने नम आंखों से उपस्थित सभी कर्मियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सिलसिला है। आज यहां हैं तो कल कहीं और होंगे।
बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…
सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…
बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…