Samastipur

रोसड़ा में चुल्हे की चिंगारी से भड़की आग, लगभग एक दर्जन घर जलकर खाक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा प्रखंड के रानीपत पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित महादलित बस्ती में भीषण आग लग गई। मिट्टी के चूल्हे में खाना बनाने के बाद बची चिंगारी से यह आग लगी। मिली जानकारी के अनुसार आग भोला पासवान की झोपड़ी से शुरू हुई। पछुआ हवा की वजह से आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही आधे से ज्यादा घर जल चुके थे।

इस हादसे में कुल 12 से अधिक घर जलकर राख हो गए। इनमें 6 झोपड़ी, 4 एस्बेस्टस और ईंट के घर तथा 2 अर्धनिर्मित पक्के मकान शामिल हैं। पीड़ित कुमारी रेनू के अनुसार, घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और आभूषण सब जल गया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

इस संबंध में बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पछुआ हवा की वजह से आग पर काबू पाने में काफी मुश्किल हुई। सीओ वीणा भारती ने कहा कि राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। पीड़ित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है। प्रशासन पीड़ित परिवारों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था कर रहा है। सरकारी मदद मुआवजे के रूप में दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

4 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

5 घंटे ago