Samastipur

रोसड़ा में बदमाशों ने किशोर को चाकू मार किया घायल, लोगों ने एक को पकड़ किया पुलिस के हवाले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा पूरब के शाहपुर में गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी किशोर थाना क्षेत्र के कोलहट्टा गोनवारा निवासी सुधीर पासवान का पुत्र सूरज कुमार (16 वर्ष) बताया गया है। आनन-फानन में लोगों ने उसे ईलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत जख्मी को बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया है।

जख्मी किशोर की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। बदमाशों ने किशोर के पेट के समीप चाकू से वार किया है। चाकू से कई मर्तबा वार किए जाने को लेकर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे बदमाशों को खदेड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि बाइक सवार तीन बदमाश बाइक छोड़ फरार होने में सफल रहे। ग्रामीणों ने धराये बदमाश को अपने कब्जे में ले लिया और बंधक बना लिया।

वहीं सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस धराये बदमाश को ग्रामीणों के कब्जे से अपने कब्जे में लेने का प्रयास करती रही, पर लोग पुलिस की एक सुनने को तैयार नहीं थे। इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार दलबल के साथ लोगों को समझाने -बुझाने में जुटे रहे, पर लोग उनकी सुनने को तैयार नहीं थे। देखते ही देखते महिला व पुरूष की भारी भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गयी। वहीं पुलिस महकमे ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए पर्याप्त पुलिसबलों की तैनाती कर दी।

शिवाजीनगर व हथौड़ी थानाध्यक्ष भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को भी काफी खरी-खोटी सुनायी। ग्रामीण घटनास्थल पर एसपी व डीएसपी को बुलाये जाने, जख्मी के ईलाज का समुचित खर्च दिए जाने व मनबढ़ किस्म के बदमाशों पर अंकुश लगाए जाने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि मनबढ़ किस्म के बदमाशों के द्वारा बराबर इलाके में दहशत बनाए जाने को लेकर अवांछित हरकते की जाती है, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की जाती है। लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से नहीं लेती है।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम गांव में मौजूद थी व बदमाश ग्रामीणों के कब्जे में था। हालांकि पुलिस धराये बदमाश को अपने कब्जे में लिए जाने का मशक्कत कर रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित सूरज अपनी साईकिल से शाहपुर चौक आया था। जहां से वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे रोका और एक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

5 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

11 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

12 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago