समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत के वार्ड संख्या-12 में गुरुवार को बदमाशों ने एक डॉगी कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी। यह कुत्ता राकेश पासवान का बताया गया है। घटना के संबंध में कुत्ते के मालिक ने बताया की एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए इसी दौरान मेरा कुत्ता उनके हाथ में हथियार देख जोर-जोर से भौंकने लगा। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कुत्ता के मालिक पर गोली चला दी।
इस दौरान मालिक ने भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन हंगामा होता देख कुत्ते ने अपने मालिक की तरफ कूदकर उसकी जान बचानी चाही इस दौरान गोली कुत्ते को लग गयी जिससे कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया और फिर उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं घटना के बाद दो अन्य युवक भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। गोली चलाने वाले युवक की पहचान उक्त गांव निवासी अनमोल कुमार चौरसिया के रूप में की गई है। वहीं, फरार बदमाशों की पहचान मनदीप पासवान और नीरज कुमार के रूप में की गई है।
इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश अनमोल चौरसिया को ग्रामीणों के चंगुल से निकलकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कुत्ते के शव को पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। चर्चा यह हो रही है की दोनों में पूर्व से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी विवाद को लेकर घटना होना बताया गया है।
घटना के संबंध में सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया की कुत्ते के भौंकने पर घटना को अंजाम दिया गया है। गोली लगने से कुत्ते की मौत हुई है। पशु अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। इस घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं फरार हुए दोनों युवक की भी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…