Samastipur

समस्तीपुर मंडल कार्यालय में पेंशन अदालत का आयोजन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 28 मामलों का त्वरित निस्तारण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में गुरुवार को सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की शिकायतों के त्वरित निवारण को लेकर वर्ष 2025 की प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में कुल 30 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 28 मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 2 मामलों को प्रक्रियाधीन रखा गया है, जिनका उनकी सेवा पुस्तिका में उपलब्ध रिकार्ड की आवश्यक जांच के पूर्ण होने के बाद किया जाएगा।

पेंशन अदालत के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त रेल कर्मियों की पेंशन संबंधी समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान करना होता है। इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारियों एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने पेंशन अदालत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय रेलवे अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों को आस्वस्त किया वे अपनी सेवा से संबंधित समस्या के समाधान हेतु कार्यावधि के दौरान कभी भी उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे पेंशनभोगियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पेंशन अदालत में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने रेलवे प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और इसे एक सकारात्मक पहल बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

37 मिनट ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

2 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

12 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

13 घंटे ago