Samastipur

जहर खाने से विवाहिता की मौत, 2021 में हुई थी शादी; माँ बोली- बेटी दामाद में नहीं था कोई विवाद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर वार्ड संख्या-18 में एक विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान जितवारपुर के जितेंद्र शर्मा की पत्नी गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात जहर खाने पर विवाहिता की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतका की सास सुधा देवी ने बताया कि बुधवार की रात उनकी बहु ने जहर खा लिया था। जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने पुत्र जितेंद्र को फोन किया था। उनका पुत्र मोहिउद्दीननगर में रहकर फर्नीचर बनाने का काम करता है। जानकारी मिलने पर वह भी देर रात घर पहुंचा और पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में सरायरंजन के सूरजपुर में उनके पुत्र जितेंद्र की गुड़िया के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से गुड़िया ससुराल में ही रहती थी। उसे एक साल का एक पुत्र भी है।

इधर मृतका की मां सुभद्रा देवी ने बताया कि उनका दामाद और बेटी अच्छे से रह रहे थे और कभी भी कोई विवाद नही हुआ। लेकिन सुबह में बेटी का तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी, अस्पताल पहुंचे हैं तो पता चला उसने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह बताया कि महिला की जहर खाने से मौत मामले में अनभिज्ञता जतायी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

26 मिनट ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

58 मिनट ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

10 घंटे ago