समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर मंगलवार की सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक 16 घंटे तक किलाबंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 205 टिकट जांचकर्मी एवं रेलवे सुरक्षा बल जवानों की विशेष टीमों द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान बिना टिकट व बिना उचित प्राधिकार के कुल 4 हजार 669 यात्री पकड़े गए, जिनसे 34 लाख 24 हजार रुपये की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुई।
यह अभियान समस्तीपुर जंक्शन के अलावे दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि प्रमुख स्टेशनों पर चलाया गया। इस दौरान स्टेशनों के फुट ओवर ब्रिज, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किए गए थे।
विदित हो कि इस तरह मंडल क्षेत्र के विभिन्न रेलखंडो पर बिना टिकट एवं बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धर पकड़ हेतु निरंतर टिकट जांच अभियान चलती रहती है। ज्ञातव्य हो कि टिकटों से प्राप्त राजस्व का उपयोग यात्री सुविधा में ही किया जाता है। जितने ज्यादा लोग उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित होंगे उतना ही रेल तथा देश विकास के पथ पर अग्रसर होगा।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…