Samastipur

11 कुख्यात अपराधियों पर समस्तीपुर पुलिस ने की 7 लाख 35 हजार रुपये इनाम की घोषणा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे 11 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ 7 लाख 35 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। जिसमें दो लाख रुपये से पांच हजार रुपये तक के इनाम की सूची है। इनमें दो अपराधियों पर 2-2 लाख के इनाम घोषित किए गए हैं। वहीं दो अपराधियों पर 1-1 लाख, पांच अपराधियों पर 25-25 हजार व दो अपराधियों पर पांच-पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। सभी इनामी अपराधकर्मी लंबे समय से फरार हैं और पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश है। पुलिस इन इनामी अपराधियों की सूचना देने वाले का लोगों का नाम व पता गुप्त रखेगी।

इन अपराधियों पर हुई इनाम की घोषणा :

1. दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के शाहपुर पगड़ा निवासी स्व. विजय शंकर झा के पुत्र सुभाष झा के ऊपर दो लाख रुपए का इमाम घोषित किया गया है। सुभाष झा रोसड़ा उप-मुख्य पार्षद पति अरुण महतो हत्या मामले में अभियुक्त है और बेगूसराय में हुए सोना लूट में भी पुलिस उसे तलाश कर रही है।

2. वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाऊदनगर खिलवत के वीर बहादुर सिंह के पुत्र कर्मवीर कुमार उर्फ धर्मवीर के ऊपर दो लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुए करोड़ों रुपए के सोना लूट में वांटेड हैं।

3. वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाऊदनगर के मो. अलाउदिन के पुत्र मो. साहिल के ऊपर एक लाख रुपए की घोषणा की गई है। वह भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुए करोड़ों रुपए के सोना लूट में वांटेड हैं।

4. वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत निवासी बजरंगी साह के पुत्र राजा साह के ऊपर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गयी है। वह भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुए करोड़ों रुपए के सोना लूट में वांटेड हैं।

5. दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा पीपरपांती के श्याम पासवान के पुत्र सोनू पासवान ऊर्फ मिथिलेश पासवान पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। वह दलसिंहसराय में कुछ महीने पूर्व हुए पोल्ट्री फार्म संचालक की हत्या मामले में फरार चल रहा है।

6. ताजपुर थाना क्षेत्र के दरगाह रोड निवासी मो. अशरफ के पुत्र मो. साजिद इलयास के उपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

7. कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर के गणेश सिंह के पुत्र अंकित कुमार ऊर्फ आरडीएक्स के ऊपर 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।

8. समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पातेपुर गोपीनाथ निवासी लक्ष्मण सहनी के पुत्र संजीत कुमार उर्फ भोला सहनी पर 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।

9. मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अजनौल निवासी महेश्वर महतो के पुत्र राकेश महतो पर 25 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है।

10. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीएड काॅलेज आजाद चौक निवासी देव शंकर झा के पुत्र केशव झा पर पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

11. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हैया चौक के संतलाल महतो के पुत्र बलराम महतो के ऊपर 5 हजार रुपए की घोषणा की गई है।

एसटीएफ ने बनाई स्पेशल विंग :

बिहार पुलिस ने कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसने और तकनीकी रूप से अपराधियों की गतिविधियों का विश्लेषण करने के लिए एसटीएफ में एक नई विंग का गठन किया गया है। यह एसटीएफ की तकनीकी और विश्लेषण विंग (एस-टा) होगी जो आधुनिक उपकरणों और तकनीक की मदद से अपराधियों की जानकारी जुटाएगी। इसके लिए तकनीकी रूप से कुशल पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों का चयन भी किया गया है। ये एक्सपर्ट सॉफ्टवेयर की मदद से अपराधियों को कंट्रोल की रणनीति तैयार करेंगे। इस नयी इकाई के गठन का मकसद एसटीएफ को तकनीकी रूप से उत्क्रमित करना, अंतरराज्यीय संगठित आपराधिक गिरोहों पर प्रभावकारी नियंत्रण रखना, अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखते हुए अभियान चलाना, आधुनिक अपराध का पता लगाना आदि है।

बाइट :

सभी कुख्यात आरोपी हैं और इनके खिलाफ कई अलग-अलग तरह के आपराधिक मामले जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। समय-समय पर कुख्यात अपराधियों के खिलाफ मुख्यालय से इनाम की घोषणा की जाती है। इनामी सूची में शामिल सभी बदमाशों की विभिन्न जगहों पर तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

– अशोक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago