बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई जिलों में बारिश वाली स्थिति बनी हुई है. राजधानी पटना में सुबह-सुबह मौसम का मिजाज बदल गया है. गरज के साथ झमाझम बारिश हो रही है.
आज यानी मार्च के पहले दिन कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. इसको देखते हुए आज 06 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि बारिश को देखते हुए भी तापमान में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है. दिन और रात का तापमान लगातार सामान्य से अधिक बना हुआ है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है, जबकि आज कई जिलों में बारिश और बिजली चमकने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
एक और पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा असर
वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार 02 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. पूर्व में बने पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ रेखा की वजह से बिहार में बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है. वहीं आज भी इसका असर रहेगा. कल से कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके बाद ताजा पश्चिमी विक्षोभ का थोड़ा असर बिहार पर पड़ेगा. फिलहाल, जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज बिहार के उत्तर पूर्व, दक्षिण पूर्व और दक्षिण मध्य बिहार के कुछ जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. शेष जिलों में आंशिक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. रात और दिन के तापमान में मामूली उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा.
आज कैसा रहेगा मौसम
आज यानी 01 मार्च को बिहार के कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और नवादा जिलों में बादल गरजने, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. इस वजह से सभी 06 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा भोजपुर, अरवल, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, बक्सर, रोहतास, कैमूर (भभुआ), पटना, नालंदा, शेखपुरा और लखीसराय जिलों के भागों में बादल गरजने के साथ बूंदाबादी होने की संभावना है. इन जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं है. इस दौरान राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ में मध्यम से तेज़ गति की पछुआ हवा चलने की स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान है. वहीं आज बिहार का अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 14°C से 18°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…