Samastipur

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हवलदार की हार्टअटैक से मौ’त, नहाकर बाथरूम से निकलने के बाद अचानक बेहोश होकर गिरे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में तैनात हवलदार सैयद समीम अहमद (52) का बुधवार की सुबह अचानक निधन हो गया, जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, वे बाथरूम से स्नान कर बाहर निकल रहे थे तभी उन्हें पैरालाइसिस अटैक आया और वह कांपने लगे। इसके बाद साथी जवानों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। मृतक हवलदार की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले सैयद समीम अहमद (58) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार उनके रिटायर्मेंट में सिर्फ 13-14 महीना ही बचा था। पुलिस लाइन में वह डे-हवलदार के रूप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी जहां लगायी जाती थी वह वहां जाते थे। सैयद समीम अहमद की असामयिक मृत्यु का कारण प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक ही बताया जा रहा है। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस लाइन में शोक का माहौल छा गया।

सहकर्मियों ने बताया कि वे बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिनका व्यवहार सभी के प्रति सहयोगात्मक था। इधर पुलिस के अधिकारियों के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं सदर अस्पताल में लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह, मेजर बिपुल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

8 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

15 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

21 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

23 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

23 घंटे ago