Samastipur

सिंघिया थाने की पुलिस ने पांच युवकों को पिस्तौल के साथ हिरासत में लिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया थाना क्षेत्र के कुंडल दो पंचायत के बसुआ गांव से पिस्तौल के साथ गिरफ्तार युवक के मामले में पुलिस ने पांच युवक को हिरासत में लिया। जिसमें तीन को न्यायिक हिरासत में रोसड़ा भेज दिया। वहीं दो को पुलिस हिरासत में रख कर जांच कर रही है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष राजकिशोर राम के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें बताया गया है कि बीती रात सूचना मिली कि बसुआ गांव के पास बांध पर कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। जिसे देखते ही सभी भागने लगे। जिसे खदेड़ कर दो को पकड़ लिया। बाकी अपराधी भागने में सफल रहा।

पकड़े गए अपराधियों की पहचान सिहमा गांव के प्रवेद आलम तथा पंकज चौधरी के रूप में की गई है। दोनों की तलाशी ली गई तो प्रवेद आलम के पास से एक पिस्तौल बरामद किया गया। दोनों युवक से पूछताछ के बाद हसनपुर पुलिस की मदद से बसतपुर गांव में छापामारी कर तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके उपरांत पंकज के बहनोई रौशन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

7 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

14 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

20 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

22 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

22 घंटे ago