Samastipur

आपराधिक न्यायालय की शाहपुर पटोरी में हुई स्थापना, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर लोगों में प्रसन्नता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी : शाहपुर पटोरी व्यवहार न्यायालय परिसर में समारोहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन कर शनिवार को आपराधिक न्यायालय की स्थापना की गई। विधि विभाग के विधि परामर्शी सह विशेष सचिव वैष्णो शंकर मेहरोत्रा की मौजूदगी एवं प्रभात कुमार चौधरी के संचालन में आयोजित आपराधिक न्यायालय की स्थापना का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार ने किया।

संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब शाहपुर पटोरी में ही आपराधिक मामले सुलझाये जायेंगे। यहां के लोगों को अब इस कार्य के लिए समस्तीपुर जाना नहीं पड़ेगा। उन्हें अनुमंडल मुख्यालय में ही न्याय मिल सकेगा। व्यवहार न्यायालय परिसर में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सत्र न्यायाधीश समीर कुमार, डीएम रौशन कुशवाहा, न्यायाधीश किशोर कुणाल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सदानंद राय, महासचिव राम विनय कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

ज्ञात हो कि यहां के लोगों द्वारा काफी समय से आपराधिक न्यायालय की स्थापना के लिए मांग की जा रही थी। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर यहां के लोगों में प्रसन्नता देखी गई। आपराधिक न्यायालय की स्थापना के बाद शाहपुर पटोरी, मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर एवं हलई थाना क्षेत्र से जुड़े मामलों की सुनवाई अब शाहपुर पटोरी में ही हो सकेगी।

मौके पर न्यायाधीश सोनेलाल रजक, अखिलेश प्रताप नारायण, सचिन कुमार, संतोष कुमार साह, सौरभ कुमार चौधरी, आकांक्षा प्रिया, अनुज कुमार, शुभम रानी, संतोष कुमार, सृष्टि मांगलिक, अविनाश चंद्र, प्रभात कुमार, एसडीओ विकास कुमार पांडेय, डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी, थाना अध्यक्ष कुणालचंद्र सिंह, न्याय कर्मी मनीष कुमार, ओम कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार सिंह, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

52 मिनट ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

1 घंटा ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

5 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

6 घंटे ago