Samastipur

समस्तीपुर में निर्माणाधीन मकान के छत से गिरकर से राजमिस्त्री की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा वार्ड संख्या-4 में शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे राजमिस्त्री की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे गांव निवासी चंदेश्वर सिंह (50) के रूप में की गई है। हादसा उस समय हुआ जब वह ऊपरी मंजिल पर काम कर रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह सुरक्षा उपकरणों के बिना कार्य कर रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई।

घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो चुकी थी। इधर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

35 मिनट ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

12 घंटे ago