Samastipur

समस्तीपुर में प्रेस वार्ता के दौरान BJP की ‘बी-टीम’ कहे जाने पर भड़के प्रशांत किशोर, कहा- “यही सवाल तेजस्वी से करें”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के एक निजी विवाह भवन परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों ने जब प्रशांत किशोर से सवाल किया की आपको बीजेपी की ‘बी-टीम’ कहा जा रहा है। यह सवाल सुनते ही प्रशांत किशोर मीडियाकर्मी पर उखड़ गए और खूब भड़ास निकाली। दरअसल, समस्तीपुर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा के “बी टीम” कहे जाने पर कड़ा विरोध किया।

उन्होंने पत्रकार से कहा, “कौन कह रहा है मुझे बी-टीम? क्या आपको हिम्मत है कि तेजस्वी यादव से पूछें कि आरजेडी, भाजपा की बी टीम है?”  प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा मुसलमानों को डर दिखाकर उनका वोट लेती रही है। लेकिन अब जब मुसलमान जनसुराज के साथ आ गए हैं, तो भाजपा हमें उनकी बी टीम बता रही है। इसके बाद, जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि वे शराबबंदी खत्म करने की घोषणा कर रहे हैं, जिससे महिला वोटरों में नाराजगी हो सकती है, तो उन्होंने कहा, “हम इस रिस्क को लेने के लिए तैयार हैं, और जो हम आगे करेंगे, वह लोगों को जरूर बताएंगे।

उन्होंने कहा कि जिनका हम पर विश्वास है, वही हमारा समर्थन करें। बिहार में शराबबंदी को खत्म करना विकास के लिए जरूरी है। वैसे भी बिहार में शराबबंदी कहां है? यह सिर्फ गरीबों को परेशान करने का एक तरीका बन गया है। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बताया और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा जेडीयू को बेनकाब करना चाहती है और आगामी चुनावों में इसका फायदा उठाने की योजना बना रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago