समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। कार्यक्रम का उद्धघाटन सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी की अध्यक्षता में की गई। बता दें कि मंगलवार से शुरू हुए इस अभियान के तहत सभी प्रखंडों के सरकारी और निजी विद्यालयों, मदरसा, संस्कृत विद्यालय सहित सभी तकनीकी (पॉलीटेक्निक, आईटीआई), गैर तकनीकी संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराक खिलायी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, अभियान को सफल बनाने में शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, जीविका, पंचायती राज, विज्ञान व प्रौद्योगिकी आदि विभागों से समन्वय स्थापित कर सहयोग लिया जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विशाल कुमार ने बताया कि बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाने के कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। चार मार्च को दवा खाने से वंचित रहने वाले बच्चों के लिए सात मार्च को मॉपअप राउंड चलाकर उन्हें दवा खिलायी जाएगी।
उन्होंने बताया कि एक से पांच वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी में दवा खिलाई जाएगी। जबकि छह से 19 वर्ष के बच्चों को सरकारी विद्यालयों, निजी विद्यालयों, मदरसा, संस्कृत विद्यालय सहित सभी तकनीकी व गैर तकनीकी संस्थानों में दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खांसी, सर्दी, बुखार या अन्य बीमार बच्चों को कृमिनाशक दवा नहीं खिलाई जाएगी। बताया कि एक से दो वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली, दो से तीन वर्ष के बच्चों को एक गोली चूर्ण बनाकर पानी के साथ मिलाकर खिलायी जाएगी।
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…