समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदीवा गांव में शनिवार को रंग लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान दो सगे भाईयों पर कुछ लोगों ने कुदाल से वार किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों भाइयों की पहचान छोटू महतो और उसके भाई जय नारायण कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छोटू की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।
घटना को लेकर इलाजरत जख्मी छोटू महतो ने बताया कि वह शनिवार को गांव के पैक्स अध्यक्ष लखन महतो के यहां रंग लगाने के लिए गया था। जहां रंग लगाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पैक्स अध्यक्ष और उनके लोगों द्वारा पहले इसके साथ मारपीट की गई। फिर कुदाल से इस पर वार किया गया। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दौरान जब भाई जय नारायण कुमार को जानकारी मिली और वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो लोगों ने उस पर भी कुदाल से हमला कर दिया, जिसे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
छोटू की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। दोनों भाई पर कुदाल से पीठ वार किया गया है। छोटू के पीठ पर गहरा जख्म आया है। ऑन ड्यूटी डॉक्टर का बताना है कि छोटू की रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा है। बेहतर उपचार के लिए उसे रेफर कर दिया गया है। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि होली खेलने को लेकर विवाद में मारपीट और कुदाल चलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार उपचार करने के लिए गए हैं। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच जारी है।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…