Categories: BiharNEWS

तेजप्रताप के ऑर्डर पर नाचने वाले पुलिसकर्मी पर गाज, बिना हेलमेट स्कूटी चलाते RJD विधायक पर भी ऐक्शन

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव को अब जुर्माना भरना पड़ सकता है। दरअसल होली के दिन राजद नेता तेजप्रताप यादव पटना की सड़कों पर बिना हेलमेट स्कूटी चलाते नजर आए थे। अब पुलिस ने इसपर ऐक्शन लेने का मूड बना लिया है। तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को वर्दी में ठुमका लगाने के लिए कहा था। इस मामले में ठुमका लगाने वाले पुलिसवाले पर भी ऐक्शन हुआ है।

दरअसल 15 मार्च को तेजप्रताप के आवास पर होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मौजूद राजद विधायक तेजप्रताप यादव ने मंच से एक पुलिसवाले को ऑर्डर दिया कि ठुमके लगाओ, वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे। इसके बाद तेजप्रताप यादव ने एक गीत गाया और पुलिसकर्मी ने ठुमका लगाया था।

तेजप्रताप द्वारा पुलिसवाले को ऑर्डर दिए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। अब एसएसपी अवकाश कुमार ने इस मामले में संज्ञान लिया है। एसएसपी ने गार्ड को पुलिस लाइन में उपस्थित होने के लिए कहा है। तेजप्रताप यादव के कहने पर अंगरक्षक सिपाही दीपक कुमार के वर्दी में नाचने पर उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उसके स्थान पर दुसरे सिपाही को तेजप्रताप के अंगरक्षक में प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया है।

इधर होली के मौके पर ही तेज प्रताप यादव पटना के पॉश इलाके में बिना हेलमेट स्कूटी चलाते नजर आए थे। इस मामले में भी ऐक्शन हुआ है। पुलिस ने साफ किया है कि बना हेलमेट स्कूटी चला कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तेजप्रताप यादव के खिलाफ चालान जारी किया जाएगा। तेज प्रताप यादव स्कूटी चलाते हुए सीएम आवास तक पहुंचे थे और वहां उन्होंने कहा था, ‘ए पलटू चाचा, हैप्पी होली।’ इसका भी एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि इस स्कूटी का इंश्योरेंस भी नहीं था। पटना ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट के अलावा इंश्योरेंस का चालान भी काटा है। इस स्कूटी पर तेजप्रताप के अलावा एक अन्य शख्स भी नजर आय़ा था।

तेज प्रताप यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन होली के मौके पर एक पुलिस जवान को नाचने का ऑर्डर देकर तेज प्रताप यादव काफी चर्चा में हैं। तेजप्रताप यादव ने पुलिस वाले से कहा था कि ठुमका लगाओ, वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे। हसनपुर से विधायक तेजप्रताप के आधिकारिक आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी को उनके कहने पर नाचते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में तेजप्रताप एक अस्थायी मंच पर रखे सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में माइक है। वह पुलिसकर्मी से यह कहते दिखाई दे रहे हैं, “ऐ सिपाही, ऐ दीपक, अभी एक गाना बजाएंगे, जिस पर तुमको ठुमका लगाना पड़ेगा। नहीं लगाओगे, तो तुमको सस्पेंड कर देंगे। बुरा न मानो होली है।” वीडियो में नजर आ रहा है कि वर्दीधारी पुलिसकर्मी तेज प्रताप की बात का बुरा नहीं मानता, लेकिन वह “ठुमका” लगाने के बजाय उन्हें खुश करने के लिए अपना दाहिना हाथ हवा में लहराता है।

कपड़ा फाड़ होली…

समारोह में तेजप्रताप ने अपने पिता द्वारा आयोजित की जाने वाली “कपड़ा फाड़ होली” की याद दिलाते हुए अपने से मिलने आए समर्थकों के कपड़े फाड़े। वह अपने घर के पास से गुजरने वाली सड़क पर स्कूटर चलाते हुए और जोर-जोर से “हैप्पी होली पलटू चाचा” कहते भी दिखाई दिए। तेज प्रताप का इशारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर था, जिन्होंने राजद से दो बार गठबंधन किया और दोनों बार उसका साथ छोड़ दिया।

बीजेपी ने घेरा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप की हरकत की निंदा की। उन्होंने कहा, “जैसा पिता वैसा पुत्र। पहले पिता मुख्यमंत्री के रूप में कानून को अपने इशारों पर नचवाते थे और उन्होंने बिहार को जंगल राज में तब्दील कर दिया। अब बेटा सत्ता से बाहर होने के बावजूद उसी तरह से धमकी और दबंगई से कानून और उसके रखवालों को नचवाने की कोशिश करता है।” पूनावाला ने कहा, “वह (तेज प्रताप) पुलिसकर्मी को धमकी देते हैं कि अगर वह नहीं नाचेगा तो, उसे निलंबित कर दिया जाएगा। इससे पता चलता है कि राजद जंगल राज में विश्वास करती है… अगर वे गलती से भी सत्ता में आ गए, तो कानून की धज्जियां उड़ाएंगे और कानून के रखवालों को नचवाएंगे… यह तो बस एक ट्रेलर है। इसलिए, उन्हें सत्ता से दूर रखना जरूरी है।”

 

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

30 सेकंड ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

35 मिनट ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

55 मिनट ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

6 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

13 घंटे ago