समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस मुख्यालय द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए आयोजित विशेष समकालीन अभियान के दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी और शराब कारोबारी गोविन्द कुमार उर्फ जितु राणा को गिरफ्तार किया गया है। वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता गांव का रहने वाला है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल (7.65 बोर), मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगद रूपये भी बरामद की गई है।
इस संबंध में कल्याणपुर थाना में कांड संख्या 79/25, धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। सदर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय महतो ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गोविन्द कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है । जिसमें कल्याणपुर और चकमेहसी थाने में हत्या, अपहरण सहित 9 मामले दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि शिवनाथ सहनी को भी गिरफ्तार किया गया है जो कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकरी डीह गांव का निवासी है। इस गिरफ्तारी से समस्तीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है और यह कुख्यात अपराधी अब कानून के शिकंजे में है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण पाने की उम्मीद जताई जा रही है।
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…