Samastipur

5वीं कक्षा की छात्रा को बैड-टच करने के मामले आरोपी हेडमास्टर भेजे गये जेल, DEO ने भी किया निलंबित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के बहादुरपुर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर में वहां के हेडमास्टर द्वारा पांचवी कक्षा की छात्रा से बैड टच व छेड़खानी किये जाने के मामले में पीड़िता की बुआ के आवेदन पर नगर थाने की पुलिस ने पाॅस्को समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर डॉ. पवन पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता द्वारा भी निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी हेडमास्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जेल जाते ही उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि सोमवार की शाम विद्यालय में छुट्टी के बाद हेडमास्टर के पास किसी काम से 5वीं कक्षा की तीन छात्राएं गयी थी। इस दौरान एचएम ने दो छात्राओं को घर जाने को कहकर एक छात्रा को रोक लिया। इसके बाद जब छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बतायी तो परिजन आक्रोशित होकर स्कूल पहुंच हंगामा करने लगे और हेडमास्टर को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। हालांकि सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने हेडमास्टर को आक्रोशित लोगों के चंगुल से निकालकर थाना लाया।

आक्रोशित परिजनों का कहना था कि स्कूल के सीसीटीवी में हेडमास्टर की करतूत कैद हो गयी है। स्थानीय आक्रोशित लोगों का कहना था कि एचएम छात्रा को गोद में बैठाकर बैठाकर टच कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद नगर थाने की पुलिस ने विद्यालय से हेडमास्टर को अपने सुरक्षा घेरे में लेकर थाना ले आयी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी हेडमास्टर पवन पासवान के विरुद्ध पीड़िता की बुआ ने आवेदन दिया है। दिये गये आवेदन के आलोक में पाॅस्को समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। वहीं आरोपी हेडमास्टर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

21 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

9 घंटे ago