समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के सभी शाखाओं काशीपुर, मोहनपुर, सतमलपुर एवं दलसिंहसराय में रविवार को शैक्षिक सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षा फल प्रकाशित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा पी.टी.एम. का आयोजन सुबह 9 बजे से अपराहन 1 बजे तक किया गया। जिसमें प्रेप-1 से नवम् वर्ग एवं 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावाक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपने बालक-बालिकाओं के संबंध में विस्तृत शैक्षिक जानकारी प्राप्त की।
वर्ग शिक्षक-शिक्षिकाओ द्वारा अभिभावकों को उनके छात्र-छात्राओं के संबंध में परीक्षा परिणाम के साथ-साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे विभिन्न आयोजनों की जानकारी प्राप्त करने में गहरी अभिरूचि दिखाई।
परीक्षा में सम्मिलित कुल छात्र-छात्राओं के 80 प्रतिशत अभिभावक अपनी उपस्थिति दर्शाकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी जागरूकता का प्रमाण दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन उपप्राचार्या अपराजिता पांडे ने अभिभावकों से मिलकर बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में उनकी सहभागिता की अनिवार्यता पर बल दिया। ज्ञातव्य हो कि उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन ने स्वयं प्रत्येक कक्ष में जाकर सभी गतिविधियों का अवलोकन किया एवं अभिभावकगण के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…
बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…
समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…