Samastipur

समस्तीपुर में हेडमास्टर पर लगा 5वीं कक्षा की छात्रा को बैड-टच व छेड़खानी करने का आरोप, विद्यालय परिसर में बंधक बना जमकर हंगामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर: शहर के बहादुरपुर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर में वहां के हेडमास्टर पर पांचवी कक्षा की छात्रा से बैड टच व छेड़खानी किये जाने का मामला सामनें आया है। इसको लेकर विद्यालय परिसर में सोमवार की शाम घंटो हंगामा हुआ। वहां पहुंचे लोगों ने आरोपी हेडमास्टर को बंधक बना लिया। लोगों का आरोप था की सोमवार की शाम विद्यालय में छुट्टी के बाद हेडमास्टर के पास किसी काम से 5वीं कक्षा की तीन छात्राएं गयी थी।

इस दौरान एचएम ने दो छात्राओं को घर जाने को कहकर एक छात्रा को रोक लिया। इसके बाद जब छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बतायी तो परिजन आक्रोशित होकर स्कूल पहुंच हंगामा करने लगे और हेडमास्टर को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। हालांकि सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने हेडमास्टर को आक्रोशित लोगों के चंगुल से निकालकर थाना लाया। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि स्कूल के सीसीटीवी में हेडमास्टर की करतूत कैद हो गयी है।

स्थानीय आक्रोशित लोगों का कहना था कि एचएम छात्रा को गोद में बैठाकर बैट टच कर रहे थे। इधर काफी मशक्कत के बाद नगर थाने की पुलिस ने हेडमास्टर को अपने सुरक्षा घेरे मे लेकर थाना ले आयी। इस संबंध में पूछने पर आरोपित हेडमास्टर ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। वहीं डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नगर थाना द्वारा विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं, आरोपी हेडमास्टर पवन पासवान पुलिस कस्टडी में हैं। वहीं विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य हैं।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

4 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

5 घंटे ago