पटना में बीपीएससी टीआरई-3 सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव कर दिया। अभ्यर्थियों ने उन्हें आवास से निकलते ही चारों तरफ से घेर लिया। बीच सड़क पर उनकी गाड़ी के सामने रोड पर लेट गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की, तो गाड़ी को घेर लिया। पुलिस गाड़ी में बैठे शिक्षा मंत्री ने लाउडस्पीकर से अभ्यर्थियों को शांत कराने की कोशिश की।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इस मामले पर हम कल बीपीएससी को चिट्ठी लिख देंगे। हमें कोई एतराज नहीं है जो भी निर्णय बीपीएससी लेगा वो हमें मंजूर होगा। कल शाम 5 बजे के पहले चिट्ठी बीपीएससी को शिक्षा विभाग से भेज दी जाएगी। जिसके बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत हुआ।
दरअसल अभ्यर्थियों की मांग है कि जब तक लिखित आश्वासन शिक्षा मंत्री की ओर से नहीं मिलेगी तब तक हम लोग गर्दनीबाग धरनास्थल पर बैठे रहेंगे। उन्होंने बताया कि हम लोग 65 दिनों से गर्दनीबाग में बैठे हुए हैं लेकिन किसी ने हमारी सुध नहीं ली। थक हार कर आज हमलोगों ने शिक्षा मंत्री का घेराव किया है।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…