Samastipur

समस्तीपुर उत्पाद कार्यालय पर लगभग दो हजार लीटर विदेशी शराब का किया गया विनष्टिकरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर उत्पाद विभाग कार्यालय पर मंगलवार को मजिस्ट्रेट व स्थानीय उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों की मुस्तैदी में विभिन्न मामलों में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। बताया गया है की 25 अलग-अलग मामलों में जब्त लगभग दो हजार लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया है।

होली पर शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग की टीम चला रही जागरूकता अभियान :

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग की टीम होली के मद्देनजर जागरूकता अभियान चला रही है। गांव-गांव जाकर उत्पाद विभाग के द्वारा लोगों को नशा का सेवन नहीं करने के लिये जागरूक किया जा रहा है। लोगों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया जा रहा हैं। इसके तहत होटलों, ढ़ाबो व अन्य जगहों पर पोस्टर के जरिए लोगों को शराब से दूर रहने की अपील की जा रही है।

अभियान के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारी सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और चौक-चौराहों पर भी पर्चे बांटकर लोगों को बता रहे हैं कि अवैध शराब का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। इस दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष जांच अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि बाहर से शराब की अवैध आपूर्ति को रोका जा सके।

इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो वे तुरंत इसकी सूचना दें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को नशे से दुर रहने के लिये जागरूक किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

24 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago