Samastipur

धागा फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से विभूतिपुर के एक मजदूर की मौ’त, 20 दिन पहले ही घर से गया था राजस्थान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकरा पंचायत के एक मजदूर की मौत राजस्थान में हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि महम्मदपुर सकरा निवासी प्रेमचंद राय के 21 वर्षीय पुत्र निधील कुमार अपने परिवार के भरण पोषण के लिए राजस्थान के जयपुर स्थित एक धागा फैक्ट्री में काम करता था।

जहां वह बृहस्पतिवार की रात्रि फैक्ट्री में ही मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी मौत की सूचना परिवार वालों को मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। बताया जाता है कि निखिल एक साल पर अपने घर आया था। इसके बाद वह 20 तारीख को घर से राजस्थान चित्तौड़ गया ही था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर पर लोग पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना दे रहे हैं। निधील दो भाई में सबसे छोटे भाई थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago