Samastipur

जिलाधिकारी ने चापाकल मरम्मत दल को किया रवाना, खराब पड़े चापाकलों को किया जाएगा दुरुस्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने आने वाली गर्मी के मद्देनजर खराब पड़े चापाकलों को दुरुस्त करने के लिये चापाकल मरम्मत दल को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। चापाकल मरम्मत दल सभी बीसों प्रखंडों के लिये रवाना किये गये हैं। प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित सरकारी चापाकलों में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर मरम्मत दल उसे दुरूस्त कर चालू कराने का काम करेंगे। चलंत चापाकल मरम्मत दल के द्वारा मरम्मत किये गये चापाकल का स्थल निरीक्षण संबंधित प्रखंड व प्रशाखा के कनीय अभियंता करेंगे।

सार्वजनिक जगहों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, अनुसूचित जाति, जनजाति टोलों में चिंहित जल की अनुपलब्धतता वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर चापाकल मरम्मत कराया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1890 चापाकलों के मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मरम्मत कराये चापाकल का प्रमंडल स्तर से दैनिक रूप से अनुश्रवण किये लिये नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं।

जिलाधिकारी ने लोगों ने अनावश्यक रूप से जल की बर्बादी नहीं करने की अपील की है। दूसरे व्यक्ति को पेयजल का सदुपयोग करने के लिये जागरूक करने की अपील की है। कहा गया कि विभाग के द्वारा जारी टॉल फ्री नंबर 18001231121 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। वहीं जिला नियंत्रण कक्ष के 06274295464 नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

प्रखंडवार कनीय अभियंताओं का नंबर विद्यापतिनगर, सरायरंजन तथा दलसिंहसराय के कनीय अभियंता सुशांत शर्मा- 8368592153, ताजपुर प्रखंड के कनीय अभियंता सुजीत कुमार भारती- 6204245011, कल्याणपुर के कनीय अभियंता राधेकांत दास- 9801031643, पूसा के कनीय अभियंता संजय कुमार- 9546597964, पटोरी की कनीय अभियंता मिसा भारती कुमारी- 6206927004, मोहिउद्दीननगर के कनीय अभियंता उम्मे हानी-9117150925,

बिथान की कनीय अभियंता उषा कुमारी- 7667006438, वारिसनगर के कनीय अभियंता विनित तिवारी- 8969802607, खानपुर की कनीय अंभियता अंकिता- 7070278359, विभूतिपुर के कनीय अभियंता पंकज कुमार- 8544281948, सिंघिया की कनीय अभियंता निधि कुमारी- 8750138031,

रोसड़ा के कनीय अभियंता हरसित कुमार मिश्रा- 9661327081, उजियारपुर के कनीय अभियंता धन्नजय कुमार-9162589177, हसनपुर के कनीय अभियंता विवेक कुमार- 700445410, समस्तीपुर के कनीय अभियंता राजेश कुमार- 9801572004, शिवाजीनगर के कनीय अभियंता हिमांशु कुमार- 8651563037, मोहनपुर की कनीय माधवी मंडल- 9635076939 है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

11 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

13 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

19 घंटे ago