समस्तीपुर :- जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने को लेकर सात विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण किया है। इसमें खानपुर प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोल बसंतपुर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोल फतेहपुर, रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भड़वाड़ी मुसहरी, प्राथमिक विद्यालय चांदचौर, विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसौना भुसवारी, ताजपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रजवा और कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय मालीपुर शामिल है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक का 17 व 18 मार्च को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया यह अत्यंत ही खेदजनक है। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। इसको लेकर पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा की स्थिति में अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…