Samastipur

उजियारपुर चौर में महिला का शव मिलने के मामले में FIR दर्ज, मां ने सामूहिक दु’ष्कर्म के बाद निर्मम हत्या करने की बात कही

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। उसकी मां के आवेदन पर एक नामजद सहित आधा दर्जन लोगों पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद निर्मम हत्या करने की बात कही गई है। दर्ज एफआईआर में उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी मृतका की मां ने बताया कि घटना की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी बेटी खाना खाकर आंगन के बरामदे पर बच्चों के साथ सो गई थी।

इस बीच सुबह चार बजे जब वे जगी तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और बेटी घर में नहीं है। इसी दौरान गांव के लोगों ने बताया कि विजय राय के मक्का की खेत में बेटी की लाश पडी है। उसका कपड़ा व शरीर के मांस का कुछ टुकड़ा बगल के खेत में फेका हुआ है। इसके बाद वहां जाकर शव का शिनाख्त कर इसकी जानकारी बाहर रह रहे अपने दामाद संजीत कुमार को दी गई।

इसपर दामाद ने बताया कि कुछ दिन पूर्व टुनटुन दास उर्फ पनपुन दलसिंहसराय के लोकनाथपुर निवासी के साथ महिला को घर में अनैतिक स्थिति में देखा था। जिसका विरोध करने पर टुनटुन दास मेरे दामाद के साथ मारपीट कर भाग गया था। इधर इस संबंध में उजियारपुर एसएचओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

47 मिनट ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

24 घंटे ago