समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- ईद -उल-फितर के त्योहार को शांतिमय वातावरण में सम्पन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारि विवेक कुमार शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च थाना से शुरू होकर मेन रोड होते हुए गुदरी महावीर चौक, पेट्रोल पम्प और बड़ी दरगाह होते हुए थाना आकर समाप्त किया गया। फ्लैग मार्च काफी संख्या में पुलिस बलों एवं अनुमंडल स्तर पदाधिकारियों के द्वारा किया गया।
इस दौरान एसडीओ ने लोगों से अपील कि की अफवाहों पर ध्यान न दे। ईद पर्व एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन के द्वारा कड़ा सुरक्षा का इन्तजाम किया गया हैं। अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वहीं डीएसपी के द्वारा बताया गया कि आगामी त्योहार को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया है। जगह-जगह पुलिस बल, मजिस्ट्रेट की पोस्टिंग की गई है। सुबह नमाज के समय बड़ी वाहन विद्यापति और आई बी रोड नही जायेगी। लोग आपसी सोहार्द में पर्व मनाए।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…