Samastipur

दलसिंहसराय DSP ने सभी थानाध्यक्षों के साथ की बैठक, होली के मद्देनजर दिये अहम दिशा-निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बैठक की। इसमें थानाध्यक्षों को कई अहम निर्देश दिये गये। उन्होंने होली को लेकर विशेष अभियान चलाने व शराब तस्करों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। फरवरी में दर्ज मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, लंबित और नये मामलों पर कार्रवाई करने के आदेश दिया।

सीसीए 3 और सीसीए 12, 107 की कार्रवाई शत-प्रतिशत लागू करने को कहा। वहीं फरार अपराधियों पर इनाम घोषित कराने का निर्देश दिया। लोक अदालत से जुड़े मामलों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को नोटिस तामिला कराने, अपराध नियंत्रण, मामलों के शीघ्र निष्पादन, नियमित वाहन चेकिंग और दिनरात गश्त बढ़ाने के निर्देश दिया।

गंभीर अपराधों, लड़कियों के अपहरण और शराब तस्करी के मामलों की समीक्षा की गई। दो हजार लीटर से ज्यादा शराब जब्त करने के मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में दलसिंहसराय सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम, उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय सिंह, विद्यापति थानाध्यक्ष मो. फिरोज आलम, घटहो थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा, अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति और रीडर दीपांशु सिंह मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

15 मिनट ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

2 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

12 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

22 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

23 घंटे ago