समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर स्थित 32 नंबर रेल गुमटी पर बहुप्रतीक्षित आरोबी निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होने ही वाला है। इस कड़ी में सोमवार की शाम शहर के महावीर चौक के पास से 32 नंबर रेल गुमटी के पास तक मुख्य सड़क (मालगोदाम रोड) को जिला प्रशासन के आदेश पर बंद कर दिया गया। सड़क के दोनों छोड़ पर एक सूचना लगाया गया है जिसमे जिला प्रशासन के आदेश पर एलसी 32 ए पर आरओबी निर्माण कार्य प्रगति को लेकर रोड बंद रहने का उल्लेख किया गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क के दोनो लेन को बंद करने की कार्रवाई देखने लोगों की भीड़ जुटी रही।
हालांकि प्रथम दिन साइकिल सवार एवं पैदल राहगीर जैसे-तैसे एक तरफ से दूसरी तरफ आते-जाते नजर आ रहे थे। महावीर चौक से मालगोदाम रोड में मुड़ने के बाद छोटे-बड़े वाहनों के चालक अपने वाहनों को वापस मोड़ते दिखे। वाहन चालकों एवं आमलोगों को रोकने के लिये 32 नम्बर रेल गुमटी या महावीर चौक पर पुलिस बल की मौजूदगी नहीं देखी गई।
बताया गया है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक सड़क पर यातायात बंद रखा जायेगा। सड़क को बंद करने से सड़क के किनारे दुकान लगानेवाले फुटपाथी दुकानदारों को विस्थापित होने का डर सताने लगा है। वहीं स्थायी दुकानदारों को भी अपना व्यवसाय ठप होने की चिंता सताने लगी है। एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि सड़क बंद रहने के दौरान 31 व 33 नम्बर रेल गुमटी तथा एसएच 88 का वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहन चालक उपयोग करेंगे।
बता दें कि दलसिंहसराय- नाजिरगंज रेलवे स्टेशन के बीच शहर स्थित 32 नम्बर रेल गुमटी पर रोज-रोज लगनेवाले जाम को देखते हुये पिछले करीब बीस वर्षों से आरओबी निर्माण की मांग दलों, संगठनों एवं आमलोगों की ओर से की जा रही थी। अंतत: उजियारपुर के सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के प्रयास से आरओबी निर्माण की स्वीकृति मिली थी। गत वर्ष 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आरओबी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। लेकिन कुछ तकनीकी एवं व्यवहारिक कारणों से धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका था। अब स्थल पर निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होने पर जाम का सामना कर रहे लोगों के साथ ही प्रबुद्ध लोगों ने हर्ष जताया है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…