समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कृषि विभाग, आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन, कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की समीक्षात्मक बैठक की। सर्वप्रथम कृषि विभाग द्वारा आयोजित अंकुरण परियोजना अंतर्गत जिला अभिसरण की बैठक की गयी। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि समस्तीपुर जिला के प्रत्येक प्रखंड के दो विद्यालयों में प्रायोगिक तौर पर किचन गार्डन में सब्जियों को उगायी जा रही है, जिसमें विभिन्न विभागों से सहयोग अपेक्षित है।
इस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीओ मनरेगा एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण को जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके पश्चात आईसीडीएस की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा महिला पर्यवेक्षिका तथा वन स्टॉफ सेंटर के रिक्त पदों के रोस्टर को अविलंब फाइनल करते हुए रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया गया।
इसी प्रकार कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी को सावित्रीबाई फुले छात्रावास की भूमि की उपलब्धता अपर समाहर्ता समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया गया। सामाजिक सुरक्षा के क्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा आकाश को सभी पेंशन के लंबित मामलों को निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
अल्पसंख्यक कल्याण की समीक्षा के क्रम में आवासीय विद्यालय की भूमि के अभिलेख को हस्तांतरित करवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक दिव्यांगजन, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सहित सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…